ज्ञानपुर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंपनी से काम करके घर वापस लौटते समय सफारी की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हुई।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कोईलरा गांव निवासी उदय चंद्र 45 वर्ष तथा मिथिलेश बिंद 30 वर्ष दोनों भदोही एक निजी कारपेट कंपनी में काम करके देर शाम घर वापस लौट रहे थे। और जैसे ही गोपपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे उसी दौरान इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार सफारी की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि उदय चंद तीन भाई में दूसरे नंबर पर थे और इनको 2 पुत्र व दो पुत्री हैं। मिथिलेश बिंद पांच भाइयों में सबसे छोटा था जिसको दो पुत्र तथा दो पुत्री हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों समेत ग्रामवासी पहुंच गए। घटना के बाद सफारी चालक अपनी सफारी को छोड़कर मौके से फरार हो गया सफारी को पुलिस कब्जे में ले ली है और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।