फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर कार्य के चलते रोकी गईं डाउन स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रूट पर ट्रैक पर कार्य के चलते शुक्रवार को प्रमुख स्पेशल ट्रेनें जंगीगंज, भीटी और हंडिया स्टेशनों पर कई घंट तक रोकी गईं। इस दौरान ट्रेनों के 30 मिनट से लेकर एक घंटे से ज्यादा समय तक विभिन्न स्टेशनों पर रुकने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

माधोसिंह-ज्ञानपुररोड स्टेशन सेक्शन में दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब 14 से 20 फरवरी तक नान इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रात के समय अप से जाने वाली ट्रेनों के संचालन में किसी तरह की रुकावट नहीं हुई। लेकिन डाउन की ट्रेन मंडुआडीह और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सुबह 30 से एक घंटे तक जंगीगंज स्टेशन पर रोक दी गई। वहीं शिवगंगा एक्सप्रेस समेत कई माल गाड़ियों को भी भीटी, हंडिया स्टेशन पर रोकी गई। जंगीगंज स्टेशन पर मंडुआडीह और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री विभव सिंह, मनोज सिंह, दिलशाद खां, रामनिहोर, बबीता देवी, राजकुमारी आदि ने रेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यात्रियों ने कहा कि रेलवे को यात्रियों का ध्यान न रखकर ट्रेनों को कही पर भी देर तक रोकना उचित नहीं है।
इस संबंध में पीआरओ रेलवे वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि नान इंटरलाकिंग का कार्य अंतिम चरण में है। शनिवार तक कार्य पूरा हो जाने पर दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-ज्ञानपुर रोड सेक्शन में नान इंटरलाकिंग का कार्य पूरा होने पर शनिवार को ट्रैक का ट्रायल परीक्षण किया जाएगा। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सेक्शन में दोहरीकरण के साथ विद्युतीकरण का कार्य गत तीन माह से जारी है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर संचालन बाधित रहा, जिससे कई स्पेशल ट्रेनों को स्टेशनों पर काफी देर तक रोकना पड़ा । इसके अलावा शनिवार को संरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन मो.लतीफ खान विशेष सैलून से ट्रैक का निरीक्षण करेंगे और ज्ञानपुर रोड स्टेशन तक दोहरीकरण के नये ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें