फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: भदोही में दुर्गियाना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, रात में पटरी पर टहल रहे थे

Fri, 19 Aug 2022 11:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर शुक्रवार को देर रात हावड़ा-लालकुआं दुर्गियाना एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई।  सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर शुक्रवार को देर रात हावड़ा-लालकुआं दुर्गियाना एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई।  सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त सिविल लाइन जलालपुर के कृष्ण (20) पुत्र दिलीप व मोनू (18) पुत्र बड़कू के रूप में की गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों ट्रैक पर बैठे थे तभी हादसा हो गया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि दोनों ट्रैक पर टहल रहे थे।  दुर्घटना के चलते दुर्गियाना एक्सप्रेस को आधे घंटे तक पूर्वी आउटर पर रोक कर रखना पड़ा। मौके से आरपीएफ पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि घटना कैसे हुई इसकी अभी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें