खबर लगने के बाद पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिर्जापुर के करेरूआ निवासी सुनील कुमार दूबे (36) पुत्र अरूण कुमार दूबे और पचेवरा निवासी विजय कुमार दूबे (38) पुत्र रमाकांत दूबे शनिवार की रात चार पहिया वाहन से औराई के मेघीपुर गांव में एक दावत में शामिल होने आए थे।
दावत से लौटते समय अपने एक करीबी की बाइक लेकर करीब 11 बजे घर के लिए निकले। जैसे ही उपरौठ गांव के सामने पहुंचे उसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे सुनील कुमार दूबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल विजय कुमार को स्थानीय लोगों के प्रयास से पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
वाराणसी जाते समय रास्ते में विजय कुमार की मौत हो गई। खबर लगने के बाद सीएचसी पर परिवार वालों के साथ ही आसपास के कई गांव के लोगों की भ़ीड़ जुट गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सत्येंद्र यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।