फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो महिला प्रधानों को मिला सशक्त पंचायत नेत्री सम्मान

विज्ञापन
दिल्ली में पुरस्कार लेती धनवतियां की प्रघान निलम गुप्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
चौरी। पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से बुधवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में महिला पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले की दो महिला ग्राम प्रधानों को सशक्त पंचायत नेत्री सम्मान दिया गया। गांव के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली प्रधानों ने अपने अनुभव को राष्टीय मंच पर साझा किया। भदोही ब्लाॅक के धनवतिया की प्रधान नीलम गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम में उन सभी महिला प्रधानों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने दम पर पंचायतों का संचालन किया। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

औराई ब्लॉक की मवैया हरदोपट्टी की ग्राम प्रधान अनीता बिंद को भी सम्मानित किया गया। प्रभारी डीपीआरओ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि दो महिला प्रधानों को सम्मान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें