फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक-खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ऊंज के नवधन गांव के पास हाइवे के दक्षिणी पटरी पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक के चालक इंद्रजीत नट (40) निवासी भभौरा चकिया, चंदौली और खलासी देवेंद्र यादव (45) निवासी मंगला विहार कॉलोनी कानपुर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। ऊंज से भीटी और दूसरी तरफ जंगीगंज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद भोर में साढ़े तीन बजे दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम समाप्त कराया। दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सावन के कारण हाईवे का उत्तरी लेन कावड़ियों के लिए आरक्षित है। दक्षिणी लेन से वाहन आ और जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर रात ट्रक यूपी 78 सीएन 2115 बैटरी लेकर वाराणसी से प्रयागराज जा रही थी, जबकि दूसरी ट्रक यूपी 77 एएन 6151 में प्याज लदा था। जो प्रयागराज से वाराणसी जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण हाइवे पर काफी दूर तक प्याज फैल गया। दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गए। दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर सीओ ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा और ऊंज थाना प्रभारी रमाकांत यादव ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें