फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो ट्रेनें आज भी रहेंगी निरस्त, 11 घंटे देरी से आई विभूति एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को भदोही-जंघई रेलखंड पर चलने वाली जनता एक्सप्रेस और नई दिल्ली से बनारस आने वाली केवी एक्सप्रेस निरस्त रही। शुक्रवार को बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस और ग्वालियर से बनारस को जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। भदोही स्टेशन पर मुसाफिरों की मुश्किलें सबसे ज्यादा रही। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर कोहरे के कारण विभूति एक्सप्रेस लगभग 11 घंटे विलंब से आई। वहीं, दस ट्रेनें सात घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 7 घंटे विलंब से आई। अप-डाउन पंजाब मेल सवा चार घंटे, 12356 जम्मुतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, 15120 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस और 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस दोनों डेढ़-डेढ़ घंटे की देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंची। स्वतंत्रता सेनानी अपने नियत समय सुबह 6.38 के बजाय शाम तीन बजे शाम आई। बनारस सुपर फास्ट नई दिल्ली नियत समय सुबह 8.41 की जगह शाम 3.40 बजे, लिच्छवी एक्सप्रेस नियत समय 4.30 भोर के स्थान पर 7.30 पर आई। शिवगंगा एक्सप्रेस 5 बजे भोर की जगह 11.22 बजे आई। रांची-कुर्ला बिहार से मुंबई 45 मिनट विलंबित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें