फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शराब की 229 दुकानों के लिए आए दो हजार आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विभिन्न श्रेणियों में शराब की 229 दुकानों के लिए 2005 आवेदन आए हैं। जिससे आबकारी विभाग को 10 करोड़ से अधिक का राजस्व मिला है। आवेदनों के बाद विभागीय अधिकारियों ने इनकी जांच पूर्ण कर ली है। वहीं, दुकानों के आवंटन के लिए छह मार्च को नोडल अधिकारी और डीएम की निगरानी में ई-लाटरी खोली जाएंगी।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ई-लाटरी के माध्यम से शराब की दुकानों (लाइसेंस) का आवंटन कर रहा है। इसलिए लाइसेंस लेने वालों की संख्या बहुत अधिक थी। जिले में दुकानों के लिए करीब दो हजार पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन दुकानों में 63 बीयर और अंग्रेजी शराब, जबकि 166 देशी शराब की दुकानें हैं। इन दुकानों को ई-लाटरी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा।
ई-लाटरी का शुभारंभ जिले के नोडल अधिकारी व समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव समीर वर्मा, डीएम विशाल सिंह करेंगे। यह प्रक्रिया दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी में कराई जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी अरूण कुमार शुक्ला ने कहा कि आवेदक छह मार्च को तय स्थल पर पूर्वाह्न 11.45 बजे पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें