फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वाराणसी पश्चिम मंडल डाकघर अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता के आयोग के न्यायाधीश संजय कुमार डे ने मंगलवार को अधीक्षक डाकघर वाराणसी पश्चिम मंडल को नोटिस जारी किया। कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आयोग ने 20 मार्च को कोर्ट में तलब किया। कोर्ट ने पूछा कि उपभोक्ता को बकाया राशि जमा न करने पर क्यों न आपसे वसूली की जाए।
विज्ञापन

भदोही निवासी अशोक कुमार मिश्र ने आयोग में डाकघर के खिलाफ शिकायत करते हुए सेवा में कमी का आरोप लगाया था। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 10 दिसंबर 2018 को आदेश जारी किया। जिसमें पीड़ित को करीब एक लाख नौ हजार रुपये देने का आदेश दिया था।
आरोप है कि डाकघर की ओर से पीड़ित को कम पैसे का भुगतान तो कराया गया। जिस पर उपभोक्ता ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई। इस पर न्यायाधीश संजय कुमार डे ने डाकघर अधीक्षक वाराणसी पश्चिम मंडल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 20 मार्च को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें