फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नल से पानी भर रही महिला की सांड़ के हमले से मौत

विज्ञापन
मृतका सुदामा देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के उधवपुर पाली गांव में सोमवार को सांड़ के हमले से सुदामा देवी (59) की मौत हो गई। वहीं वृद्ध सभाशंकर पाठक (78) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय सुदामा देवी घर के पास लगे नल से पानी भर रही थी। वृद्ध का उपचार गांव के एक निजी अस्पताल में कराया गया। गांव निवासी सुरेश ने बताया कि सुबह नौ बजे के आसपास एक सांड़ घूमते हुए पहुंचा। सांड़ ने सबसे पहले गांव में टहल रहे वृद्ध सभाशंकर पाठक पर हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। इस बीच गांव निवासी सुदामा देवी अपने घर के पास टोटी वाले नलकूप से पानी भर रही थी। इतने में सांड़ ने उनपर पीछे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी चीख सुनकर पास में मौजूद एक युवक दौड़ते हुए पहुंचा और किसी तरह से सांड़ को दूर भगाया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उनका उपचार चल ही रहा था कि इस बीच उनकी मौत हो गई। सुदामा देवी को दो लड़की और एक लड़का है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही रामपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें