फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी व्यवस्था: 5.36 करोड़ से हाईटेक बनाए दो रोडवेज स्टेशन, बसें एक भी नहीं चलाई गईं

Tue, 30 Jun 2026 03:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही में पांच करोड़ 36 लाख रुपये खर्च कर रोडवेज स्टेशन को हाईटेक किया गया, लेकिन यहां से बसों का संचालन नहीं किया गया। जिससे यात्री निजी बसों से सफर करने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
ज्ञानपुर रोडवेज परिसर का बना नया भवन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में पांच करोड़ 36 लाख रुपये खर्च कर ज्ञानपुर और भदोही रोडवेज स्टेशनों को तो हाईटेक बना दिया गया, लेकिन दोनों स्टेशनों को मिलाकर दिनभर में केवल एक बस चलती है। जिले के विभिन्न रूटों से कम से कम 55 निजी बसों का संचालन होता है, लेकिन रोडवेज बसों की संख्या न के बराबर होने से यात्रियों को निजी बसों में यात्रा करनी होती है। दोनों स्टेशनों पर न तो बसें ही दिखती हैं और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी। 
विज्ञापन


भदोही रोडवेज स्टेशन पर एक ‘’अक्षम’’ चालक दिनभर बैठकर अपनी नौकरी के दिन पूरे कर रहे हैं। जिले में भदोही, ज्ञानपुर और औराई तीन रोडवेज बस स्टेशन हैं। औराई रोडवेज स्टेशन हाईवे से सटा होने के कारण यहां दिनभर में 35 से 40 बसों का स्टॉपेज होता है। इसमें भी अधिकतर बसें ऊपर-ऊपर ही निकल जाती हैं। इसके अलावा भदोही के जमुनीपुर में बना राजकीय रोडवेज स्टेशन का निर्माण 2019 में 2.97 करोड़ की लागत से किया गया है।

यूपी राजकीय निर्माण निगम ने अप्रैल 2019 में इसका निर्माण कार्य पूरा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 दिसंबर 2020 को इसका लोकार्पण किया। लोकार्पण के समय वाराणसी, जौनपुर, सोनभद्र और मिर्जापुर जाने के लिए बसों का संचालन हुआ, लेकिन धीरे-धीरे बसें इस रूट से हटने लगी। 
विज्ञापन


आज स्थिति यह है कि करोड़ों की लागत से बनी यह बिल्डिंग सुनसान पड़ी है। स्टेशन पर कर्मचारी के रूप में केवल एक चालक की तैनाती है, जो स्टेशन की देखरेख करता है। इसी तरह ज्ञानपुर सड़क रेलवे स्टेशन को करीब डेढ़ साल पहले ही 2.27 करोड़ रुपये से हाईटेक किया गया, लेकिन इस स्टेशन की भी यहीं स्थिति बनी हुई है। दिनभर में इस स्टेशन पर एक भी बसों का संचालन नहीं होता है। यात्री मजबूरी में निजी बसों से यात्रा करने को विवश हैं।
विज्ञापन

वाराणसी-भदोही रूट पर एक भी रोडवेज बसें नहीं, निजी करीब 30
जिले में रोडवेज बसों का संचालन न होने दिनों-दिन लोगों की परेशानी बढ़ती रहती है। जिले में भदोही और ज्ञानपुर रोडवेज स्टेशन के रूट पर ही 55 निजी बसें चलती हैं। इन सभी बसों में यात्री भरे पड़े होते हैं। वाराणसी से भदोही वाया जौनपुर, प्रतापगढ़ के रूट पर तो 24 घंटे में करीब 25 से 30 बसें चलती हैं, लेकिन इसके उलट इस रूट पर रोडवेज बसें एक भी नहीं है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। यात्री निजी बसों में अधिक किराया देकर यात्रा करते हैं।

सड़कों से गायब हुई जिले को मिली चार रोडवेज बसें करीब एक साल पहले यात्रियों की सुविधा के लिए जिले को चार नई बसें मिली थी। बीते साल 30 अगस्त को औराई रोडवेज परिषद में सांसद विनोद बिंद और विधायक दीनानाथ भास्कर ने हरी झंडी दिखाया था। इन बसों को वाराणसी से औराई होते हुए धन तुलसी, दूसरी वाराणसी-औराई होते हुए सेमराध धाम, तीसरी बस वाराणसी-औराई से दुर्गागंज और चौथी बस वाराणसी-औराई से अकोढ़ी रोही तक चलाना था। यह सभी बसें भी इस समय नहीं चल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें