फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही में लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहीं दो पाकिस्तानी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश के बाद से ही देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों में खलबली मची है। भदोही जनपद में भी दो पाकिस्तानी महिलाएं लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रही हैं। हालांकि अब तक उन्हें भारतीय नागरिका नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि भदोही नगर के घमहापुर में 2009 में साजिया हसन पत्नी जाहिद हुसैन व 1990 में खालिदा बानो पत्नी मोहम्मद इलियास खां निवासी मोहल्ला पश्चिम तरफ चकदीवानगान शादी के बाद से अपने पतियों साथ रह रही हैं। दोनों महिलाओं को भारत सरकार की ओर से लाॅग टर्म वीजा मिला है। हालांकि अभी उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। एसपी ने यह भी बताया कि दोनों काफी समय से दोनों लाॅन्ग टर्म वीजा के तहत देश में रह रही हैं। ऐसे में देश छोड़ने के आदेश के दायरे में वे नहीं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें