भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ पुलिस चौकी के सियरहां नईबस्ती में शनिवार को देर रात एक ट्रक में आगे और पीछे से आती तेजरफ्तार दो बाइक के घुस जाने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। दोनों बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे।
दोनों बाइक वितरीत दिशा से आ रही थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद भदोही नगर के एमबीएस अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई ।
अस्पताल में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक भारी लोडेड ट्रक सुरियावां की ओर से भदोही की ओर आ रही थी। सियहरां नईबस्ती में एक बाइक पर तीन लोग सुरियावां की ओर जा रहे थे।
पहले इनकी बाइक ट्रक में घुस गई। जिसके बाद ट्रक असंतुलित हो गई। और ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर ही लहराने लगी। और संभलते संभलते उसी ट्रक में पीछे से भी आई एक बाइक पर सवार तीन लोग एक साथ ट्रक से जाकर भिड़ गए।
भदोही कोतवाली पुलिस ने बताया कि उमेश यादव (25) पुत्र मोतीलाल निवासी उगापुर, औराई भदोही तथा करन कन्नौजिया (28) पुत्र राजेंद्र कन्नौजिया निवासी कस्तूरीपुर, मोढ़, भदोही की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो बाइक पर सवार बाकी चार गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर भी सभी को राजकीय एंबुलेंस से एमबीएस अस्पताल लाया गया।
जहां उमेश और करन के मौत की पुष्टि हो गई। घायलों में समरजीत यादव (23) पुत्र शोभनाथ यादव, निवासी चकचंदा सुरियावां, रंजीत (28) पुत्र देवीशंकर निवासी जद्दूपुर औराई, यश कुमार (20) पुत्र अरुण सिंह निवासी चौकाघाट, वाराणसी की पहचान हो सकी थी। चौथे घायल उम्र लगभग 25 वर्ष की भी हालत खराब थी। जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के परिजन भी मौके पर जुट गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा।