फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट लूट मालले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों को बेचकर फर्जी चोरी का मुकदमा दर्ज कराने और बीमा क्लेम लेने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी गिरोह ने कुछ दिन पहले चौरी थाने में एक बुलेट चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शनिवार को कंधिया फाटक के पास से पकड़े गए आरोपियों के पास से नकदी, पांच मोबाइल आदि बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चार मार्च को कन्हैया दूबे निवासी पांडेय थाना नेवड़िया जनपद जौनपुर द्वारा चौरी थाने में तहरीर दी गयी कि तीन मार्च की रात नौ नौ बजे मौसा के घर ग्राम ममहर बाजार की तरफ से अपने घर जा रहा था कि लठिया नहर पुलिस के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रोक लिये एवं धक्का देकर बुलेट मोटरसाइकिल से गिरा दिये तथा बुलेट लूट कर महाराजगंज औराई की तरफ भाग गए। इस मामले की विवेचना की गई तो मामला फर्जी लूट का पता चला। उस मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शनिवार को पंकज उपाध्याय निवासी गणेशरायपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही व सुनील पासी निवासी बिजवनिया थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें