फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विधायकों के गुफ्तगू से बढ़ा सियासी पारा

Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्र के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच शनिवार को जिले का सियासी पारा उस समय बढ़ गया जब सैयदराजा से भाजपा के विधायक सुशील सिंह काफिले संग धनापुर स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। काफी देर तक दोनों में गुफ्तगू हुई। रविवार को दिन भर इसकी चर्चा होती रही।  

ज्ञानपुर से तीन बार सपा के विधायक रहे विजय मिश्र को 2017 के चुनाव में सपा से टिकट नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने निषाद पार्टी के टिकट पर चौथी बार मोदी लहर में भी जीत दर्ज कर इतिहास बनाया। कांग्रेस, सपा और बसपा के एमएलसी और विधायकों के भाजपा में जाने के बाद जिले में भी ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक के भाजपा में जाने की अटकलें लगने लगी थी।
विज्ञापन


इन अटकलों पर शनिवार को उस समय और बल मिल गया जब सैयदराजा से भाजपा के बाहुबली विधायक सुशील सिंह काफिले संग धनापुर स्थित विजय मिश्र के आवास पर पहुंच गए। एकाएक भाजपा नेताओं का काफिला धनापुर पहुंचा तो आसपास चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। समाचार पत्र के दफ्तरों की घंटिया भी घनघाने लगी कि विधायक जी भाजपा में जा रहे हैं क्या। रविवार को दिन भर इसको लेकर सियासी पारा चढ़ा रहा। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र भाजपा में जाएंगे या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन जिले की सियासत में जो हलचल चल रही है वह आने वाले समय में कुछ गुल जरूर खिलाएगी। 
विज्ञापन


ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि सुशील सिंह  हमारे मित्र हैं। शनिवार को इटहरा में कोई कार्यक्रम था जिसमें हिस्सा लेने के बाद सिर्फ मिलने के लिए आए थे। इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें