gd goenka school student fall to death
- फोटो : हिंदुस्तान टाइम्स
राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और विकास संस्थान के इंस्पायर योजना के तहत अब इंटरमीडिएट में अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होने वाले होनहारों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई में स्कॉलरशिप दिया जाएगा। इसके लिए शासन से पत्र भी आ चुका है। वजीफा मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को अगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए काफी सहूलियत होगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेधा होने के बाद भी वह आगे की पढ़ाई को लेकर तमाम दिक्कतें सहते हैं। भारत सरकार ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रोद्योगिकी की के माध्यम से मेधा को आगे बढ़ने के लिए स्कॉलरशिप दिया जाएगा।
योजना में बेसिक और नेचुरल साइंस कोर्स जैसे गणित सांख्यिकी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान शामिल हैं। स्नातक और इंटीग्रेटेड स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले इंटरमीडिएट के ऐसे छात्र चयनित होंगे जो परिषदीय परीक्षा 2017 में कम से कम 417 अंक मिला है। स्कॉलरशिप के लिए डब्ल्यूडब्लयूडब्लयू डाट इंसपायर- डीएसटी डाट गोव डाट इन पर छात्र अपना आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत स्नातक में प्रवेश लेने वाले मेधावियों को 10 हजार और परास्नातक में 80 हजार रुपये प्रति वर्ष दिया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने कहा कि पत्र आ चुका है। छात्र-छात्राएं माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अनुक्रमांक डालकर डाउनलोड कर लें। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए यह योजना लाभकारी होगी।