फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को सड़क हादसे में दो लोगाें की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र के अभोली बाजार में दो बाइकों की टक्कर में प्रयागराज सोरांव निवासी अजीत मोदनवाल की मौत हो गई। वहीं जंगीगंज बाजार में बस की चपेट में आने से अंजही मोहाल गोपीगंज निवासी गुलाब चंद्र जायसवाल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रयागराज के सोरांव निवासी अजीत कुमार मोदनवाल (27) मंगलवार को अपने भांजे प्रकाश गुप्ता (22) के साथ बाइक से मौसी के घर ज्ञानपुर जा रहा था। इस बीच अभोली बाजार में दूसरी तरफ से सरायरूद्दी निवासी जय नाकर सिंह (62) की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हेलमेट न पहनने से अजीत कुमार के सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। भांजा प्रकाश गुप्ता दूर छटक गया। इससे वह बच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
शव को पोस्टमार्टम भेजकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। ग्रामीण राकेश गौतम, राकेश यादव ने कहा कि अभोली बाजार में स्पीड ब्रेकर न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
ग्रामीणों ने अभोली बाजार में प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। उधर, जंगीगंज चौकी के सामने मंगलवार शाम को करीब साढ़े चार बजे सड़क पार करते समय बस की चपेट में आने से गोपीगंज के अंजही मोहल निवासी गुलाब चंद जायसवाल (60) की मौत हो गई। वह किसी काम से जंगीगंज बाजार में आये थे।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के ठीक सामने उत्तर से दक्षिण तरफ जा रहे थे। उसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही बस कुचलते हुए निकल गई।
सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गुलाब चंद के इकलौते बेटे की मौत कोरोना काल में हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें