फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच गुजरे दो दिन राहत भरे रहे। 48 घंटे में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। शुक्रवार को दो संक्रमित कोरोना को मात देकर घर लौट आए। अब तक सौ संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

देश में वैश्विक महामारी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन 16 से 17 हजार संक्रमित मिल रहे हैं। जिले में भी गुजरे दो माह में 121 संक्रमित मिल चुके हैं लेकिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक भी पॉजिटिव नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अब तक 4883 लोगों के स्वैब जांच के लिए भेजे गए, जिनमें 4393 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 121 संक्रमित मिले, जबकि पांच की मौत हो चुकी है। 490 संदिग्धों की रिपोर्ट का अब भी इंतजार हो रहा है। शुक्रवार को 157 प्रवासियों एवं स्थानीय लोगों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया। जिले के लिए सबसे सुखद खबर है कि केवल 18 एक्टिव केस हैं। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में शुक्रवार को 125 प्रवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें