फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुंबई में छिपे थे भदोही के दो हिस्ट्रीशीटर, ट्रांजिस्ट रिमांड के बाद भेजे गए जेल; आमजन में कायम था आतंक

Thu, 19 Jun 2025 05:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के दोनों यहां दहशत फैलाने के बाद मुंबई भाग गए थे। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस खोजबीन करते हुए मुंबई से दोनों काे गिरफ्तार कर लिया। इनके ऊपर 10-10 हजार के इनाम भी थे।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों हिस्ट्रीशीटर की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: भदोही में ज्ञानपुर जिले की पुलिस की बड़ी सफलता हाथ लगी। सुरियावां थाने के हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर के आरोपी एवं 10-10 हजार के इनामी दो बदमाशों को महाराष्ट्र के बसई फाटा से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को ट्रांजिस्ट रिमांड लेने के बाद जेल भेजा गया। दोनों अवैध असलहे से राहगीरों से छिनैती, लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को एएसपी शुभम अग्रवाल ने पत्रकारों से रुबरु होकर घटना का खुलासा किया। बताया कि सुरियावां के हिस्ट्रीशीटर हिमांशु सिंह उर्फ कल्लू निवासी कनकपुर (मेढ़ी) और उदल सिंह निवासी भीमसेनपुर संगठित होकर गैंग बनाकर राहगीरों से लूट, छिनैती और मोटर साइकिल चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते। इनके भय एवं आतंक से आम जनमानस काफी भयभीत रहता। 

बीते 26 मार्च 2025 को पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर का केस दर्ज किया। एसपी ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी और सुरियावां पुलिस की संयुक्त टीम लगाई गई। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर दोनों के महाराष्ट्र में होने की पुष्टि हुई। दो दिन पूर्व टीम ने दोनों को बसई फाटा थाना पेल्हार (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि लूट और छिनैती से मिलने वाले सामान को बेचकर आपस में बांट लेते। बताया कि दोनों को ट्रांजिस्ट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद दोनों को जेल भेजा गया। दोनों के खिलाफ दर्जन भर मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुरेश यादव, राहुल यादव, अहम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें