फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीजन में पहली बार डेंगू के मिले दो केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में रविवार को डेंगू मरीजों की इंट्री हो गई। भदोही नगर के रयां में एक और डीघ गांव में एक मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है। जानकारी होने पर मरीज के घर के पास एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। इस सीजन में पहली बार डेंगू के मरीज मिले हैं। डीएमओ रामआसरे पाल ने बताया कि डेंगू का एक मरीज भदोही नगर के रयां और दूसरा डीघ गांव में मिला है। अब तक जिले के 165 गांवों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा चुका है। संचारी रोग अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। एलाइजा टेस्ट के बाद डेंगू की पुष्टि की जाती है। इसका उपचार नि:शुल्क होता है।
विज्ञापन

बीमारी के लक्षण : जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि डेंगू में तेज बुखार होने लगता है। साथ ही शरीर की मांसपेशियों में दर्द होता है। जो असहनीय होता है। शरीर पर लाल दाना दिखने लगता है। आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना, उल्टी होना आदि बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें