फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फ्रेंचाइजी चलाने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ई-केवाईसी का झांसा देकर ग्रामीणों का अंगूठा लगाकर उनके बैंक खाते को खाली करने वाले दो शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दोनों निजी बैंक का फ्रेंचाइजी लेकर चलाते थे। उनके पास से रजिस्टर समेत अन्य अभिलेख बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होकर घटना का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 2024 को वंशराज सरोज निवासी सोनईचा ने कोइरौना थाने में शिकायत की। जिसमें कहा कि बाइक सवार दो व्यक्ति उसके घर आए।
प्रधानमंत्री आवास योजना में केवाईसी करने के नाम पर झांसा देकर थंब मशीन पर अंगूठे का निशान लगवाया। उसके बाद ओटीपी पूछ कर दो बैंक खातों से पांच हजार और दो हजार निकाल लिए।
मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों शातिर ठग आशीष कुमार दुबे निवासी बलापुर रोही और विपिन पांडेय निवासी सारीपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उनके पास से फ्रेंचाइजी के दो अदद रजिस्टर और थंब इंप्रेशन डिवाइस बरामद किया गया है। दोनों पेमेंट बैंक और फीनो बैंक फ्रेंचाइजी के अभिकर्ता हैं।
दोनों के खिलाफ मुकदमा की धाराएं बढ़ाई गईं और पूछताछ कर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम, राजेंद्र यादव, अशोक सिंह, छठ्ठू गुप्ता, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें