फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 25-25 हजार के इनामी दो पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई/ गोपीगंज। जिले की दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने सोमवार को 25-25 हजार के दो इनामी पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा। दोनों छह से सात महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

औराई पुलिस ने 14 जुलाई को 18 गोवंश संग तस्कर को गिरफ्तार किया था लेकिन वाहन स्वामी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया। छह महीने से फरार चल रहे बिहार बक्सर के राजापुर सिकरौल निवासी धनंजय कुमार सिंह को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर नटवा फ्लाईओवर के पास से सोमवार को दोपहर में गिरफ्तार किया। कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि जो भी वांछित अपराधी हैं, वे सरेंडर कर दें। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक शीतलू राम, हेड कांस्टेबल बनारसी यादव, कांस्टेबल कमलेश पाल, अवधेश कुमार आदि रहे। इसी तरह गोपीगंज पुलिस ने 14 जून 2023 को पिकअप से सात राशि गोवंंश बरामद करते हुए तस्कर को पकड़ लिया, लेकिन वाहर स्वामी फरार हो गया। इसके खिलाफ भी एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया। गिरफ्तारी के लिए चल रहे विशेष अभियान में सोमवार को पुलिस ने गौ-तस्करी में लिप्त वाहन स्वामी गोविंद सिंह निवासी दरौली थाना दुर्गावती जनपद भभुआ, कैमूर (बिहार) को रेलवे स्टेशन ज्ञानपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें