फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मराठवाड़ा और विदर्भ के नीचले हिस्से में विकसित चक्रवात का असर अपने जिले में भी देखा जाएगा। इसके असर से जिले में 13 से 15 बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है। सोमवार को मौसम खुला जरूर रहा लेकिन आसमान में बादलों के कारण धूप-छांव की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार थोड़े बहुत ओले का भी असर देखा जा सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जनपद में बीते एक सप्ताह से मौसम काफी अच्छा था। तेज धूप के कारण ठंड का असर भी काफी कम हो गया था। हालांकि सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। जिससे तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार मराठवाणा और विदर्भ के नीचले हिस्से में विकसित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश के साथ ही बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, सिक्किम जैसे राज्यों में ओले पड़ने के साथ तेज बारिश की संभावना है। जिसका असर वाराणसी जोन के कई जिलों में देखने को मिलेगा। चक्रवाती परिसंचरण के अवसर के कारण जिले में भी मौसम का मिजाज बदलेगा और आगामी 13 से 15 के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बीच ओले पड़ने की संभावना है।

आलू व गाजर को हो सकता है नुकसान
आगामी 13 से 15 के बीच होने वाली बारिश की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सचेत किया है। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवा के कृषि विशेषज्ञ डॉ. विश्वेन्दु द्विवेदी ने बताया कि बारिश से खड़ी फसलों को बचाने के लिए किसान खेतों में पानी के निकासी की व्यवस्था करें। इसके अलावा तेज हवा और ओलावृष्टि के दुष्प्रभाव के लिए उपयुक्त फसलों के पलवार कर सकते हैं। बताया कि बारिश होती है तो फूल लिए सरसों और चने की फसलों को थोड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं आलू, गाजर और मूली की ऐसी फसलें जो खेतों में पड़ी है। उसको थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है। किसान मौसम को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें