फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: मतदाताओं को धमकाने और पैसा बांटने के आरोप में पूर्व प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशी भेजे गए जेल 

Tue, 13 Apr 2021 07:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन
मतदाताओं को पैसा बांटना और धमकाना पूर्व प्रमुख भदोही फजीहत दूबे के अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के दो दावेदारों वार्ड 14 के विपुल दूबे और वार्ड आठ के प्रत्याशी अजीत यादव को भारी पड़ गया। मंगलवार को एसडीएम कोर्ट ने इन सभी को 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं। सोमवार शाम को सादी वर्दी में भ्रमण पर निकले पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह गजधरा गांव में रुके। उन्होंने पैसा बांट रहे वार्ड नंबर 14 के प्रत्याशी विपुल दुबे को 29 हजार 200 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।

इस दौरान तीन वाहनों को सीज कर उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया। वार्ड आठ के प्रत्याशी अजीत यादव को महजूदा गांव से पैसा बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से 29 हजार 400 रुपये बरामद हुए। इसी तरह पूर्व ब्लॉक प्रमुख भदोही फजीहत दूबे को अपने भाई के पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदाताओं को डराने धमकाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्व प्रमुख और दोनों प्रत्याशियों की ओर से एसडीएम कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया। उसके बाद पूर्व प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य पद के दोनों प्रत्याशियों को जेल भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन

बंटने जा रही साड़ी को पकड़ा, वाहन सीज 

पंचायत चुनाव के मतदान में अब एक दिन शेष है। ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं। साड़ी, कपड़ा, पायल, बर्तन संग धार्मिक स्थलों पर इनवर्टर बैटरी तक दी जा रही है। मंगलवार को सुबह सुरियावां के पाली क्षेत्र के एक गांव में बांटने के लिए साड़ियां कार से भेजी गई थीं।

पाली चौकी इंचार्ज महेंद्र पटेल ने महजूदा बाजार में जांच के दौरान कार को रोका। उसमें सवार लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि साड़ियां एक गांव में बांटने के लिए जा रही हैं। इस पर पुलिस ने साड़ियों सहित कार को सीज कर लिया।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें