देर रात पिकअप की टक्कर के बाद घायल बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों प्रयागराज के निवासी बताए जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सुरियावां थानाक्षेत्र अंतर्गत मतेथू-वहिदानगर रोड पर बीरमपुर गांव के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना रात करीब 10 बजे की है, जब ग्रामीणों ने जोरदार आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान पड़े थे। तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुरियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतकों की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है और दोनों प्रयागराज जनपद के निवासी थे। हादसे के बाद मतेथू-वहिदानगर रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक छानबीन कर रही है। अब तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।