फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से भरे ट्रक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक संग दो तस्करों को गिरफ्तार किया। ट्रक से 25 पशुओं को बरामद किया गया। जिसमें एक पशु मृत पाया गया। मवेशियों को वध के लिए प्रयागराज से बंगाल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

एसआई प्रभुनाथ टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहा एक ट्रक पुलिस को देखते ही घुमाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक पर लदे 25 पशुओं को बरामद किया। जिसमें अट्ठारह बछड़े और सात गाय रहीं। पुलिस ने प्रयागराज के पूरा मुक्ति थाना क्षेत्र रहने वाले ट्रक चालक अरशद और यासीन को गिरफ्तार किया है। दोनों ने स्वीकार किया कि वह पशुओं को पांडुआ पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें