मोबाइल फोन व स्क्रैप के चोरी में गिरफ्तार अभियुक्त । स्रोत पुलिस
औराई। कोतवाली पुलिस ने कोठरा ब्रह्म बाबा स्थल से बृहस्पतिवार को दो युवकों को चोरी के मोबाइल और स्क्रैप के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 97 पुराने मोबाइल, 275 बैटरी और वाहनों के पार्ट्स बरामद किया। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के मद्देनजर पुलिस अभियान चला रही है। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने ब्रह्मबाबा स्थल से एहसान सिद्दीकी और समीर निवासी ब्लॉक रोड औराई को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चार बोरियों में विभिन्न कंपनियों के 27 क्षतिग्रस्त एंड्रॉइड मोबाइल, 70 कीपैड मोबाइल, 275 छोटी-बड़ी मोबाइल बैटरी, मोबाइल स्क्रैप व टूटे-फूटे पार्ट्स जबकि जामा तलाशी में 02 मोबाइल व 480 रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के मोबाइल कम कीमत में खरीदकर एकत्र करते हैं। जब मोबाइल, पार्ट्स व बैटरी अधिक मात्रा में जमा हो जाती है तो उन्हें बंगाल ले जाकर अलग-अलग पार्ट्स अच्छे दाम पर बेच देते हैं। आज भी चोरी के खरीदे हुए मोबाइल व पार्ट्स बंगाल बेचने ले जा रहे थे कि तभी आप लोगों द्वारा हमें पकड़ लिया गया।