फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी फर्म...करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले दो अरेस्ट, सरगना इरफान के इशारे पर होता था खेल; जानें मामला

Wed, 31 Dec 2025 08:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही पुलिस ने जीएसटी चोरी करने वाले दो शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। अहम दस्तावेज और बैंक खाते संबंधित कागज व ईनवाइस, मोबाइल-लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: ज्ञानपुर के औराई कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को जीएसटी चोरी करने वाले बड़े गिरोह से जुड़े बरेली के देवरानिया रीक्षा निवासी मोहम्मद फैजान व बुलंदशहर शिकारपुर के अजनारा निवासी देवेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। गिरोह फर्जी फर्म खोलकर करोड़ों की टैक्स चोरी को अंजाम देता था। जिसका सरगना शाहिनबाग निवासी हाजी इरफान है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से कई अहम दस्तावेज और बैंक खाते संबंधित कागज व ईनवाइस, मोबाइल-लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि सहायक आयुक्त राज्य कर मनोज अग्रवाल ने सात जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें औरंगाबाद निवासी जोगेन्द्र के खिलाफ 17 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


आरोप था कि जोगेन्द्र ने कूटरचित बिजली के बिल समेत अन्य कागजों का प्रयोग कर करीब 17 करोड़ की जीएसटी चोरी की है। मामले में जांच में पाया गया कि जीएसटी चोरी के मामले में एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। जिसमें गिरोह का सरगना शाहिनबाग, नईदिल्ली निवासी हाजी इरफान है।

पुलिस ने की कार्रवाई

इरफान के साथ उसके बेटे दानिश व तनवीर पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर नकली दस्तावेज तैयार करते और फर्जी जीएसटी नंबर लेकर टैक्स व क्रेडिट कार्ड का गलत फायदा उठाते थे और बड़े स्तर पर टैक्स की चोरी करते थे।

एएसपी ने बताया कि इसके सहयोगी हाजी इरफान के बताए अनुसार जनपद में किसी फर्जी फर्म खोलने के लिए आए थे। इस बीच माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास से दोनों को पकड़ कर लिया गया। उनके पास से सात मोबाइल, दो लैपटॉप, एक राउटर, 10 चेकबुक, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, 10 एटीएम, छह बिलिंग जिल्द व दो बंडल रसीद के साथ नगदी बरामद किए।

फर्जी तरीके से मजदूरों के पैन व आधार का करते थे प्रयोग
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त बिचौलिए का काम करते थे। दोनों मुख्य सरगना हाजी इरफान के बताए के अनुसार जिले में आए थे। उसने इन दोनों को दो आधार और पैन कार्ड देकर औराई और झारखंड के हजारीबाग में किसी व्यक्ति से मिलने के लिए भेजा था। उसने यहां पहुंचने पर ही संबंधित का नाम व पता बताने को बोला था। बताया कि ये कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के पैन व आधार यूज कर फर्जी तरीके से खाता खोलकर फर्जी बिलिंग व इनवाइस आदि बनाकर पैसे निकाल लेते थे। इस बीच फर्म के कैसिंल होने के बाद हाजी व दानिश के कहने पर मोबाइल नंबर बदल लेते थे।
विज्ञापन

सरगना हाजी इरफान कबाड़ का व्यापारी
एएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना हाजी इरफान शाहीनबाग, नईदिल्ली में कबाड़ का व्यापारी है। यह पूरा गिरोह उप्र के अलग- अलग जिलों के अलावा कई अन्य प्रांतों में पहले फर्मों का पंजीकरण कराते थे। इसके लिए वे फर्जी नाम, पता व दस्तावेज का इस्तेमाल करते थे। इन्हीं फर्मों के नाम पर फर्जी ईनवायस व ई-बिल तैयार होते थे। गिरोह बिना किसी खरीद फरोख्त के कागजों का लेन-देन दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी की जाती थी।

जीएसटी चोरी करने का बड़ा गिरोह है। जिसका मुख्य सरगना शाहीनबाग का हाजी इरफान व उसके बेटे हैं। यह गिरोह केवल यूपी नहीं, बल्कि कई प्रांतों पर फर्जी फर्म तैयार कर सरकार को करोड़ों को चूना लगाते थे। बताया कि मुख्य सरगना के अलावा कई अन्य लोग भी इस गिरोह में शामिल हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी मामला खुलेगा। हाजी इरफान व उसके बेटे को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - शुभम अग्रवाल, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें