फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन की कालाबाजारी करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन के अभाव में अनगिनत मरीजों ने दम तोड़ दिया है जबकि समाज में इंसानियत के दुश्मन लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर इसकी कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले की क्राइम ब्रांच ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले एक गिरोह का रविवार को पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के यहां छापामार कर पुलिस ने नौ बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर भी बरामद किया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन ने रविवार को कोतवाली में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ जैन ने बताया कि कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने सालिमपुर फत्तुपुर में संयुक्त छापामार कर सुग्रीव मोदनवाल पुत्र मदन मोदनवाल तथा श्याम गुप्ता उर्फ श्याम कार्तिक गुप्ता पुत्र मदन लाल गुप्ता निवासी सालिमपुर फत्तूपुर को कालाबाजारी करते रंगे हाथ पकड़ा है। उनके पास से नौ अदद बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर जिसमें तीन आक्सीजन से भरे थे भी बरामद किया है। इसके अलावा दो प्रेशर मीटर, 2 पाइप, दो लोहे का स्टैंड व एक सलाई रिंच भी मिला है, जिसके सहारे वे रिफिलिंग करते थे।
सीओ के अनुसार आरोपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एमबीएस के एल-2 कोविड हास्पिटल से खाली सिलिंडर मंगा कर ऊंची कीमत में आक्सीजन की कालाबाजारी करते थे और यह बात उन्होंने कबूल भी की है। दोनों के विरुद्ध भदोही कोतवाली में मु.अपराथ संख्या 0097/21 धारा 269,270, 420, 120बी आईपीसी व 3 महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर छान बीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर कई दिन से उन्होंने काम कर पहले मामले की तह तक गए इसके बाद आज छापा मारा। तब जाकर सफलता मिल सकी। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य रूप से कोतवाल सदानंद सिंह, प्रभारी स्वाट टीम विनोद कुमार दूबे, तुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, सुनील कनौजिया, नीरज यादव, प्रदीप कुमारी गिरी, सिंटू राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें