फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली पुलिस ने रविवार को दहेज हत्या के आरोप में सरपतहां गांव निवासी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लखनऊ निवासी अखिलेश कुमार शुक्ला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 मई को दहेज लोभियों ने पुत्री अंशिका शुक्ला (21) का गला घोंट कर हत्या कर दी। 2019 में अंशिका की शादी सरपतहां गांव निवासी शुभम दुबे पुत्र अजय कुमार दुबे के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से कर क्षमता से अधिक उपहार दिया था। शादी के बाद से दहेज कम मिलने की बात कहकर पुत्री का उत्पीड़न किया जाने लगा। मामले में कई बार दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मनमुटाव दूर कराया गया जिसका कोई असर नहीं रहा। मौत की जानकारी होने पर एएसपी आरके वर्मा, सीओ सदर एके सिंह दलबल के साथ गांव में पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर पति शुभम दूबे समेत सियाराम दूबे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें