फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अस्पताल में भरा ढाई फीट पानी, लौटे मरीज

विज्ञापन
जिगना क्षेत्र के कुशहा ​स्थित अस्पताल में भरा पानी, संवाद
विज्ञापन
कुशहा स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहसड़ा में बारिश के बाद जलभराव से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। बृहस्पतिवार को अस्पताल और परिसर में करीब ढाई फीट पानी भरा रहा। इससे उपचार और दवा लेने पहुंचे मरीजों को बिना दवा लिए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं, कर्मचारी भी अस्पताल के बाहर से ही समय पूरा कर लौट गए।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात डॉ. शिवम अपने कमरे से बाहर तो निकले, लेकिन जलभराव के कारण अस्पताल के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बताया गया कि अस्पताल के पूरब तरफ स्थित तालाब पूरी तरह भर चुका है। तालाब का पानी भी अस्पताल परिसर में पहुंच रहा है। अस्पताल के पास बनी नाली ध्वस्त होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जलभराव के कारण अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। डॉ. शिवम और फार्मासिस्ट सिद्धनाथ दुबे ने बताया कि पानी की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें