फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुरियावां स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर 12 लाइटें बंद, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

विज्ञापन
सुरियावां रेलवे स्टेशन पर बुझी लाईट। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो के पूर्वी एवं पश्चिमी छोर पर लगी कुल 12 हाईमास्ट लाइटें पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं। इससे शाम ढलते ही स्टेशन परिसर में अंधेरा छा जाता है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सुरियावां स्टेशन जंघई-वाराणसी रेलखंड का प्रमुख स्टेशन है। व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। स्टेशन पर लगभग 10 से 12 सामान्य और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। इसके बावजूद प्लेटफॉर्मों की प्रकाश व्यवस्था बदहाल है। दोनों प्लेटफॉर्म पर छह-छह लाइटें लगी हैं, लेकिन सभी लंबे समय से बंद हैं।
विज्ञापन

प्रकाश व्यवस्था ठप होने से शाम के समय प्लेटफॉर्म और उसके आसपास अंधेरा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व स्टेशन परिसर में मंडराते रहते हैं, जिससे खासकर महिला और बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। स्थानीय निवासी मोतीलाल, प्रवेश कुमार, रामजी, मुन्ना और धीरज ने बताया कि स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव में लगातार लापरवाही बरती जा रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण लाइटें बंद हैं। इलेक्ट्रीशियन से जांच कराकर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें