फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो घंटे चलने के बाद ही नलकूप बंद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। औराई ब्लॉक के लक्ष्मणा में महीनों से दोनों नलकूप बंद हैं। एक नलकूप तो दो दिन पहले ही बनकर आया और एक घंटे चलने के बाद फिर बंद हो गया। नलकूप बंद होने से किसानों की धान रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय किसान सुभाष तिवारी, मिर्जाशंकर, अभय दूबे, विकास चंद दूबे, राजेश तिवारी, प्रशांत तिवारी, धनंजय दूबे, रमाशंकर दूबे, आदित्य नाथ तिवारी, शंभू दूबे, राजेश दूबे, काशीनाथ दूबे और आलोक दूबे ने बताया कि दोनों नलकूपों से 90 बीघे खेत की सिंचाई की जरूरतें पूरी होती हैं। बारिश में कुछ किसान भले ही रोपाई कार्य कर लिए हैं, लेकिन फसलों की सिंचाई इत्यादि में नलकूप खराब होने से समस्या आएगी। प्रधान चंद्रकांत दूबे ने बताया कि नलकूप संख्या 456 बीजी प्रथम व 504 द्वितीय दोनों नलकूप तकनीकी खराबी के कारण महीनों से बंद है। नलकूप संख्या 456 बीजी प्रथम का मोटर जल गया था, दो दिन पहले बन कर आया है। एक घंटे चलने के बाद स्टार्टर खराब हो गया। शिकायत विभाग के अवर अभियंता से की गई, लेकिन अवर अभियंता ने विभाग के पास सामान उपलब्ध नहीं होने का हवाला दिया।
कोट
विभाग के पास सभी सामान है। एक गांव में नलकूप बनाने का कार्य चल रहा है। लक्ष्मणा नलकूप का मामला संज्ञान में है। कर्मचारी को स्टार्टर का सामान दे दिया गया है। एक से दो दिन में लक्ष्मणा गांव के नलकूप की मरम्मत करके उसे चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश सिंह, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें