फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सिपाही भर्ती में स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित का फर्जी प्रमाण लगाया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज, भदोही। कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से पुलिस की नौकरी प्राप्त करने वाले सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोप है कि युवक ने पुलिस की नौकरी पाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित का फर्जी प्रमाण पत्र लगाया था। सत्यापन के दौरान मामले का खुलासा होने पर सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मूलापुर, भवानीपुर निवासी हर्ष यादव आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर सीधी भर्ती-2023 में चयनित हुआ। अभ्यर्थी ने खुद को स्व. दीनानाथ निवासी मूलापुर, भवानीपुर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आश्रित होने का प्रमाण पत्र लगाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज को इस प्रमाण पत्र के सत्यापन का निर्देश दिया। जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय लिपिक शिव प्रकाश मौर्य ने युवक के अभिलेखों की जांच की। जांच में पता चला कि युवक ने जिस व्यक्ति को स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित होने का प्रमाण पत्र दिया है। उसका कोई रिकॉर्ड कार्यालय में नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद युवक द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र की गड़बड़ी पकड़ी गई। जिसके बाद जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के बाद गोपीगंज कोतवाली में हर्ष यादव निवासी मूलापुर, भवानीपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोट
युवक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित होने का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराया था। जांच में पकड़े जाने के बाद मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिमन्यु मांगलिक,एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें