फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। इंदिरा मिल रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस लेन की बदहाली का प्रशासन सुधि नहीं ले रहा है और वहां समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। हाल यह है कि आए दिन ट्रक वहां पलट रहे हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए विकट समस्या पैदा हो गई है। शुक्रवार की रात सर्विस लेन पर एक भारी वाहन पलट जाने से जहां बड़ा हादसा टल गया, वहीं जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों ने जिलाधिकारी से मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोनभद्र निवासी सतीश कुमार के मुताबिक वह अनपरा से कच्चा सीमेंट लाद कर सिधवन (जौनपुर) की ओर जा रहा था। खास बात यह है कि जाने का एकमात्र रास्ता यही है। रात लगभग 11 बजे ट्रक सर्विस लेन से गुजर रहा था, तभी गड्ढों के चलते असंतुलित होकर पलट गया। संयोगवश रात होने से आसपास कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। रात भर गाड़ी वहीं पड़े रहने के बाद शनिवार को सुबह दूसरा ट्रक मंगाकर किसी तरह माल को आगे भेजा गया।
उधर सर्विस लेन पर ट्रक पलटने से चौरी रोड और रेवड़ा फाटक की ओर ट्रकों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गत दिनों सड़कें ठीक कराने के निर्देश भी दिए, लेकिन जिला प्रशासन शांत होकर बैठा है। बीते छह माह में आधा दर्जन भारी वाहन इस मार्ग पर पलट चुके हैं, जिसकी कोई सुधि लेना वाला नहीं है। सपा नेता डॉ. आरके पटेल ने कहा कि समस्या के लिए जिला प्रशासन कम यहां के लापरवाह जनप्रतिनिधि अधिक दोषी हैं। हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क जाम की स्थिति हो रही है फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने डीएम से सड़क ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें