भदोही कस्बे के अजिमुल्लाह चौराहे पर नो इंट्री में घुसे ट्रकों के चलते लगा जाम।
- फोटो : BHADOHI
भदोही। नो इंट्री में सोमवार को शाम तीन बजे अजिमुल्लाह चौराहे पर ट्रक के आ जाने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। हैरत की बात यह रही कि ट्रक घुसने और जाम की समस्या होने के बाद भी वहां कोई पुलिस वाला नजर नहीं आया।
एकमा तिराहा, इंदिरा मिल चौराहा और पकरी तिराहे पर हर समय पुलिस की ड्यूटी होती है। इसके अलावा भारी वाहनों के शहर में प्रवेश करने का दूसरा रास्ता नहीं है। ऐसे में सोमवार को कैसे भारी ट्रक अजिमुल्लाह चौराहे पर पहुंच गया, लोग नहीं समझ पाए। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि साग सब्जी लेने निकले बाइक सवारों के सिर पर हेलमेट की जांच तो पुलिस करती है। मास्क न पहने हो तो चालान करने में जरा भी देरी नहीं करती, लेकिन इतने बड़े ट्रक को नो इंट्री के दौरान कस्बे में घुसने से रोक नहीं पाते, यह बड़ा सवाल है।
सपा के जिला उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी ने पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन से नो इंट्री का कड़ाई से पालन कराने की मांग करते हुए विभिन्न चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनात करने की मांग की है।