महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को ट्रेलर और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। इससे ट्रेलर में आग लगने से जिले के ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिवार के कुछ सदस्य नागपुर रवाना हो गए। सराय कंसराय गांव निवासी बृजलाल यादव (50) मुंबई में रहकर ट्रेलर चलाते थे। सोमवार को सुबह वह ट्रेलर में आलू लादकर नागपुर जा रहे थे। नागपुर शहर में सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। चिंगारी निकलने से ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। जिससे वह केबिन में ही फंस गया। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन जब तक अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचती बृजलाल की केबिन में फंसकर जिंदा जलने से मौत हो गई।