ज्ञानपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के भिडिऊरा गांव के गरीबी तारा पर स्थित शनिदेव महराज, फकरीपुर बैदा के शनिधाम मंदिर में विराजमान शनिदेव महराज का शनिवार सुबह मंदिर समिति की तरफ से शृंगार किया गया। दिनभर दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। बैदा में मेला जैसा स्थिति रही।
विज्ञापन
इसके उपरांत निखरे अलौकिक स्वरुप का दर्शन पूजन करके श्रद्धालु निहाल हो गए। शनिधाम के पुजारी विनय महराज ने बताया कि शनिदेव के दर्शन करने मात्र से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मौके अजय यादव, रमेश चौबे, सुबाष दूबे आदि मौजूद रहे।