गोपीगंज। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) प्रयागराज ने शनिवार को विशेष अभियान में ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर अवैध तरीके से पानी बेच रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। सभी पूरेभिखारी गांव के निवासी हैं। सभी पर रेलवे अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया। आरपीएफ निरीक्षक डीएस. यादव के नेतृत्व में रामबाग- वाराणसी रेल खंड के अलग-अलग स्टेशनों पर जांच किया।
विज्ञापन
इस दौरान ज्ञानपुर रोड स्टेशन परिसर में बिना किसी वैध अनुमति के पानी की बिक्री करते हुए चार युवकों को पकड़ा। इसमें रोशन बिंद, अनीस बिंद, दीपू बिंद और सुरेंद्र सोनी निवासी पूरेभिखारी शामिल हैं। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।