फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सभी 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस दौरान आरोग्य मेले में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की की टीम ने कुल 1688 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की । इस मौके पर गंभीर बीमारी से ग्रसित आठ मरीजों को इलाज के लिए रेफर किया गया। मेले में आयुष्मान भारत के 60 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से ही मरीजों की भीड़ आनी शुरू हो गई । इस दौरान चिकित्सकों ने महिला, पुरुष और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरी दवाएं भी प्रदान की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने करियावां और अमिलौरी सहित छह पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर कार्य करने के लिए दिशा निर्देश भी दिया। जन आरोग्य मेले में 43 चिकित्सा अधिकारी, 175 पैरामेडिकल स्टाफ को मेला संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मेेले में 694 पुरुष, 727 महिला और 268 बच्चों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें