ज्ञानपुर। जिले के पांच सामुदायिक और 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न बीमारी से पीड़ित 1537 मरीजों का उपचार किया गया। करीब आठ माह बाद मेेले का आयोजन होने से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
कोरोना वायरस के कारण आठ माह तक आरोग्य मेला स्थगित था। संक्रमण कम होने से रविवार को इसकी शुरूआत हुई। सरोई संवाददाता के अनुसार, भदोही ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जय रामपुर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन सांसद रमेश बिंद और भदोही विधायक रविंद्र त्रिपाठी ने किया। मेले में कुल 113 मरीज देखे गए। 22 महिला मरीज, 84 पुरुष, सात बच्चे शामिल रहे। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, अशोक पाठक, चेयरमैन अशोक जायसवाल, पवन श्रीवास्तव आदि रहे। पाली संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महजूदा में मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुरियावा अनिरुद्ध तिवारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां के अधीक्षक डॉ. आर बी पाठक ने किया।
मरीजों को फल वितरण करने के साथ कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। मेले में ज्यादातर मरीज दांत के रहे। गर्भवती महिलाओं की जांच करने के साथ ही सुझाव दिए गए। इस मौके पर डॉ. अभिषेक नाग, डॉ. जनार्दन पाल, वीरेंद्र दुबे, ईश्वर चंद वर्मा, महिमा चौधरी, संजीव कुमार ,सुशील मिश्रा, अंकुर मोदनवाल आदि रहे। मेले में स्वयं सेवी संस्था माय होम इंडिया की टीम भी सक्रिय रही। दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में मेले का शुभारंभ भाजपा नेता रामलोलारख सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. परवेज, अनीता सिंह, ज्योति यादव, अर्चना सिंह, चंद्र भूषण पांडेय, संदीप, सुनीता यादव, संजय श्रीवास्तव आदि रहीं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में आयोजित मेले में 1537 मरीज लाभान्वित हुए। गंभीर रोग से ग्रसित 28 मरीजों को रेफर किया गया। 43 चिकित्सक और 215 पैरामेडिकल स्टॉफ मेले में शामिल हुए।