फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला के लिए चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने संगम तट प्रयागराज में आयोजित माघ मेला के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे जिले सहित पूर्वांचल के कल्पवासियों को सहूलियत मिलेगी। सभी ट्रेनें 10-10 कोच की रहेंगी। इस में आरक्षित टिकट वाले ही यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

पीआरओ वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 05153 मंडुवाडीह-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी 13, 27 जनवरी, 10, 15, 26 फरवरी, 10 मार्च को मंडुवाडीह से प्रस्थान कर कछवां रोड, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, हंडिया खास, झूंसी, प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में वही ट्रेन उक्त सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए प्रस्थान वाले जंक्शन को आएगी। ट्रेन नंबर 05154 प्रयागराज रामबाग-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी 14, 28 जनवरी, 11, 16, 27 फरवरी, 11 मार्च को रामबाग से 11 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 05151 मंडुवाडीह-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी 14, 28 जनवरी, 11, 16, 27 फरवरी, 11 मार्च को मंडुवाडीह से छह बजे छूटेगी। ट्रेन नंबर 05152 प्रयागराज रामबाग-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी 14, 28 जनवरी, 11, 16, 27 फरवरी, 11 मार्च को प्रयागराज रामबाग से 7.20 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 05157 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी 10 फरवरी को गोरखपुर से 3.30 बजे छूट कर चौरीचौरा, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा रोड, किड़िहरापुर, मऊ, दुल्लहपुर, जखनिया, सादात, औड़िहार, सारनाथ, वाराणसी सिटी, वाराणसी, मंडुवाडीह, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, हंडिया खास, झूंसी, प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05158 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर विशेष गाड़ी 11 फरवरी को प्रयागराज रामबाग से 5.20 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 05155 भटनी-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी 10 फरवरी भटनी से रात आठ बजे रामबाग के लिए छूटेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05156 प्रयागराज रामबाग-भटनी मेला विशेष गाड़ी 11 फरवरी को प्रयागराज रामबाग से 9 बजे भटनी के लिए चलेगी। सभी विशेष ट्रेनों में 10 कोच लगेंगे और महामारी के गाइड लाइन का पालन कर यात्री यात्रा करेंगे। इन ट्रेनों में आरक्षित टिकट लेकर ही यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें