इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि नागरिक पांच दिनों से गर्मी और उमस में बेहाल हैं, कोई सुनने वाला नहीं है।
प्रचंड गर्मी और उमस के बीच बिजली की समस्याएं लोगों का साथ नहीं छोड़ रही हैं। बड़ाडीह मोहल्ले का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व अचानक जल गया। इससे इलाके के सैकड़ों लोग अंधेरे में हो गए।
गर्मी और उमस में बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। नागरिकों ने ट्रांसफार्मर बदलने की कई बार विभाग से मांग की, लेकिन बात नहीं बनी। इससे गुस्साए लोग बुधवार को सभासद मैना देवी के नेतृत्व में सड़क पर उतर गए और जले हुए ट्रांसफार्मर के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तो बिजली रहती नहीं, ऊपर से आए दिन फाल्ट के चलते मुसीबत बढ़ी रहती है। विभाग के लोग उस पर ध्यान भी नहीं देते। कहा कि ट्रांसफार्मर शीघ्र बदला जाए।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रमेश पासी, धीरज मौर्या, धीरज मौर्या, रामजी प्रजापति, लल्लन पासी, राजू रावत, संतोष मौर्या, मंगल रावत, शांति देवी, जड़ावती देवी आदि शामिल थे।