फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर सपा ने दी युवा तुर्क को श्रद्घांजलि

Thu, 09 Jul 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 उनके कार्यो से प्रेरणा लेकर विचारों को आगे बढ़ाने के लिए आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री समाजवादी विचारधारा को धार देने वाले सख्शियत थे।
विज्ञापन


 उनकी राजनीतिक समझ इतनी अधिक थी कि उन्हें अपनी पार्टी का एकमात्र सांसद होने के बाद भी देश का प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। कहा कि स्व.चंद्रशेखर ने युवाओं की भूमिका को हमेशा अहम माना है।

 उनके विचारों और योग्यता का सम्मान सभी लोग करते हैं। उनके विचारों पर चलकर ही हम समाजवाद को और धार दे सकते है। यही हमारी उनके लिए सच्ची श्रद्घांजलि होगी।
विज्ञापन


 बैठक के दौरान एक से 14 अगस्त से आयोजित साइकल यात्रा को लेकर जिलाध्यक्ष ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आग्रह किया।

जिससे जनता को प्रदेश सरकार के प्रयास और योगदान की जानकारी हो सके। इस मौके पर उमाशंकर बिंद, रवींद्र पाल, वंशराज यादव, मनोज, ओम प्रकाश, शिवचंद, संजय यादव, धर्मेद्र यादव, जर्नादन बिंद, राम राज, रामशिरोमणि आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें