फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर रखा ट्रांसफॉर्मर बना खतरा, मवेशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/दुर्गागंज (भदोही)। जिले में तमाम स्थानों पर असुरक्षित ढंग से खुले में रखे बिजली के ट्रांसफॉर्मर मौत का सामान बन गए हैं। उनके पास से गुजरने वाले लोग और वाहनों पर खतरा मंडराता रहता है। शुक्रवार को दुर्गागंज में एक गाय जमीन पर रखे ट्रांसफॉर्मर से चिपक गई। इससे उसकी मौत हो गई। कई पालतू और जंगली जानवर पहले भी ऐसी घटना का शिकार हो चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग इसको लेकर संजीदा नहीं है।
विज्ञापन

दुर्गागंज इलाके के मसुधी गांव में स्थित मिश्राइनपुर फीडर में शुक्रवार की सुबह घास चरते समय एक गाय 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गई। इससे उसकी कुछ क्षणों में जान चली गई। इसमें बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई। बाउंड्रीवाल के अंदर गेट के समीप ही खुले में ट्रांसफार्मर रखा गया है। खास बात यह है कि यहां चबूतरा बना है, लेकिन विभाग को मौका नहीं मिला कि उसे उस पर रख दे। समय रहते ध्यान न दिया गया तो और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। मृत गाय गुड्डू दूबे की है। पशुपालक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गाय ने एक बछड़े को जना था। मसुधी ही नहीं भदोही नगर के कई चौराहों, ज्ञानपुर नगर में भी ट्रांसफार्मर जर्जर चबूतरों या जमीन पर ही रखे गए हैं। अधिशासी अभियंता भदोही डिवीजन रामकुमार सिंह ने कहा कि अधिकतर ट्रांसफार्मर सुरक्षित हैं। कुछ स्थानों पर चबूतरा पर रखे गए हैं। मसुधी में चबूतरा बना है। उस पर क्यों नहीं रखा गया इसको दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें