फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण पत्र के लिए उमड़े शिक्षक

Tue, 20 Jan 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर सोमवार को स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के लिए गहमागहमी का माहौल रहा। नए स्कूलों पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए काफी संख्या में शिक्षक स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के लिए ब्लाक संसाधन केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन


बारी-बारी से अधिकांश ने प्रमाण पत्र लेकर नए विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण किया। करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद पिछले दिनों जिले के 622 शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिला।

 प्रमोशन पाने के बाद प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हेडमास्टर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक बन गए। करीब पखवारे भर से अधिक समय तक शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को विद्यालय खुले तो शिक्षक स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के  लिए ज्ञानपुर, डीघ, अभोली, सुरियावां, औराई और भदोहीब्लाक संसाधन केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन


ज्ञानपुर बीआरसी पर सुबह 10   बजे से ही शिक्षकों का  जमावड़ा लगने लगा। प्रमाणपत्र पाने के बाद शिक्षकों ने  नए विद्यालयों में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें