फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रक्षाबंधन पर ट्रेनों में सीटें फुल, वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे

विज्ञापन
भदोही आने वाली सभी ट्रेनों में उतरने और चढ़ने वालों की संख्या में इजाफी हुआ है। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात से भदोही आने वाली ट्रेनों में सीट के लिए लोग परेशान हैं। हाल यह है कि स्लीपर में सितंबर के प्रथम सप्ताह तक बर्थ खाली नहीं हैं जबकि एसी क्लास में रक्षाबंधन के बाद सीटें मिल रही हैं।
विज्ञापन

कंफर्म टिकट के लिए भदोही स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर लोग आ रहे हैं। लाइन में लग रहे हैं। कंफर्म टिकट न मिलने पर बैरंग लौट जा रहे हैं। नई दिल्ली, देहरादून, अमृतसर, मुंबई, हावड़ा, ग्वालियर, पुरी, सूरत, अहमदाबाद से भदोही की ओर आने वाले ट्रेनें सितंबर के प्रथम सप्ताह तक फुल हैं।
15120 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस में 27 अगस्त को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं जबकि उसके अगले दिन 28 अगस्त को आरएसी टिकट मिल रहे है। इसी प्रकार 15128 केवी एक्सप्रेस, 12372 बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस, 12165 एलटीटी-गोरखपुर रत्नागिरी एक्सप्रेस, 15017 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस में स्लीपर में टिकट नहीं हैं। एसी क्लास में आरएसी में खाली है। सूरत और अहमदाबाद की ओर से भदोही, ज्ञानपुर रोड के लिए ट्रेनें कम हैं। इस रूट पर भी घर आने के लिए ट्रेनों में बर्थ नहीं मिल रहा है। ओडिशा के पुरी से भदोही आने वाली 12875 नीलांचल एक्सप्रेस में भी 10 सितंबर तक सीट नहीं मिल पा रही है। सुरियावां के करमचदं मोदनवाल ने कहा कि भाई गुजरात से आना चाहता है लेकिन कंफर्म टिकट न मिलने के कारण समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें