फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित डायल-112 कर्मियों से आग से होने वाले नुकसान को किया जा सकेगा कम: नागेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की टीम ने मंगलवार को यूपी-112 के पीआरबी कर्मियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक लीडिंग फायरमैन नागेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन घटनाओं में यूपी-112 की टीम सबसे पहले पहुंचती है। ऐसे में कर्मियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण मिलने से आग से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान पीआरबी वाहनों में उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों के संचालन का अभ्यास कराया गया। बिजली के तारों में खराबी से लगने वाली आग पर काबू पाने के तरीके बताए गए। साथ ही एलपीजी सिलिंडर और अन्य कारणों से लगने वाली आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। घने धुएं में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके भी सिखाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज के चिकित्सा अधिकारी विजय गौतम और स्वप्निल सिंह ने प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान हृदय गति रुकने पर सीपीआर देने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया। सर्पदंश की स्थिति में आवश्यक उपचार और सड़क दुर्घटना में अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें