फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ईएलसी के माध्यम से मतदाता सूची में युवाओं का होगा शत-प्रतिशत पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में युवा मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने की तैयारी है। इसके लिए मतदाता साक्षरता क्लबों (ईएलसी) के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को होगा। इस पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कक्षा नौ और उससे ऊपर के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) का गठन किया जाएगा। जनपद स्तर के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में ईएलसी समन्वयक नामित किए जाएंगे। इन क्लबों के माध्यम से उन युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जहां ईएलसी का गठन नहीं हुआ है, वहां समन्वयकों को क्लब गठित कराने के निर्देश दिए गए हैं। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इसके तहत क्लबों के माध्यम से युवाओं को फार्म-6 भरने के साथ जन्मतिथि और निवास संबंधी प्रमाणपत्रों के लिए जरूरी अभिलेखों की जानकारी दी जाएगी। कक्षा 11 और उससे ऊपर की कक्षाओं वाले शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।
इनमें छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in और ईसीआईनेट एप के माध्यम से फार्म-6 भरकर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाने वाले युवा 21 व 22 नवंबर तथा 28 व 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान के दौरान बूथ पर जाकर ऑफलाइन फार्म-6 भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें