भदोही। वाराणसी और लखनऊ के बीच चलने वाली अप और डाऊन इंटरसिटी एक्सप्रेस को 5 मार्च तक के लिए रद दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जाएगा। यह निर्णय रेलमार्ग के अमेठी-गौरीगंज स्टेशनों के बीच बुधवार से शुरू हो रहे नान इंटरलाकिग कार्य के चलते लिया गया है।
भदोही रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार इधर कुछ दिनों तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस क्रम में हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस, पूरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस, जम्मूतवी-राजेंद्र नगर अर्चना एक्सप्रेस को वाया सुल्तानपुर चलाया जाएगा। अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि सबसे अधिक दिक्कत वाराणसी-लखनऊ 14203 व 14204 इंटरसिटी को 5 मार्च तक रद रहेगी। इस दौरान जिन लोगों के बर्थ इन ट्रेनों में हैं वे रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।